नक्सली हिंसा में मारे गये 6 ग्रामीणों के आश्रितों को नहीं मिला मुआवजा

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थानांतर्गत जामुआ निवासी सीरियल किलर कोर्ट हाजत से फरार नक्सली फोगड़ा मुंडा ने 15 फरवरी को सरेंडर कर दिया. वहीं जमुआ गांव में नक्सली हिंसा में मारे गये आठ में से छह के आश्रितों को अबतक मुआवजा नहीं मिला है. सिर्फ दो आश्रितों को मुआवजा के रूप में एक-एक लाख रुपये मिले […]
चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थानांतर्गत जामुआ निवासी सीरियल किलर कोर्ट हाजत से फरार नक्सली फोगड़ा मुंडा ने 15 फरवरी को सरेंडर कर दिया. वहीं जमुआ गांव में नक्सली हिंसा में मारे गये आठ में से छह के आश्रितों को अबतक मुआवजा नहीं मिला है. सिर्फ दो आश्रितों को मुआवजा के रूप में एक-एक लाख रुपये मिले हैं. इन सभी हत्याओं में फोगड़ा मुंडा नामजद अभियुक्त है. फोगड़ा के सरेंडर के बाद यहां के मृतकों के आश्रितों ने सवाल खड़ा किया कि आखिर यह कैसा न्याय है. हत्या करने वाले को इनाम और जिनकी हत्या हुई, उनके आश्रितों की उपेक्षा. कई मृतकों के आश्रितों ने कहा कि फोगड़ा मुंडा को कड़ी से कड़ी सजा मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




