नहीं मिली मजदूरी, हड़ताल पर गये मजदूर
Updated at : 10 Feb 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

एनएच 33 किनारे पोलिटेक्निक कॉलेज निर्माण कार्य में लगे थे मजदूर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की राजलाबांध पंचायत के पाटबेड़ा मौजा में एनएच 33 किनारे पोलिटेक्निक कॉलेज निर्माण कार्य में लगे लगभग 80 मजदूर गुरुवार से हड़ताल पर चले गये. कॉलेज भवन का निर्माण सी आनंद इंफ्रा लिमिटेड नामक कंपनी कर रही है. मजदूरों ने बताया […]
विज्ञापन
एनएच 33 किनारे पोलिटेक्निक कॉलेज निर्माण कार्य में लगे थे मजदूर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की राजलाबांध पंचायत के पाटबेड़ा मौजा में एनएच 33 किनारे पोलिटेक्निक कॉलेज निर्माण कार्य में लगे लगभग 80 मजदूर गुरुवार से हड़ताल पर चले गये. कॉलेज भवन का निर्माण सी आनंद इंफ्रा लिमिटेड नामक कंपनी कर रही है.
मजदूरों ने बताया कि लगभग 21 दिनों से कंपनी मजदूरी का भुगतान नहीं कर रही है. इससे मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं. कंपनी 190 रुपये की दर से मजदूरी भुगतान कर रही है. मजदूरों ने सीपीएम नेता स्वपन महतो के नेतृत्व में इसका विरोध किया. मजदूरों ने मजदूरी दर बढ़ाने और सप्ताह में मजदूरी भुगतान करने की मांग की है. मजदूरों ने कहा कि जब उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे. स्वपन महतो के साथ मजदूरों ने कंपनी के महाप्रबंधक के नाम एक ज्ञापन सौंपा.
मौके पर श्री महतो ने कहा कि मजदूरों के शोषण के खिलाफ आंदोलन होगा. मौके पर चित्तरंजन महतो, मजदूर लखींदर बारिक, बादल पात्र, रायमणी मुर्मू, पानो हांसदा, आरसु मुर्मू, आनंद नायक, जय प्रकाश नायक, कुना हांसदा, पिंटु नायक, टीका राम हेंब्रम, गोरा सोरेन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




