खराब मिली सड़क की गुणवत्ता, उखड़ने लगी

Updated at : 09 Feb 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
खराब मिली सड़क की गुणवत्ता, उखड़ने लगी

एसडीओ ने पुलिसिया सुरक्षा में झाटीझरना सड़क का किया निरीक्षण ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे थे अनुमंडलाधिकारी गालूडीह : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत फुलडुंगरी से नक्सल प्रभावित झाटीझरना तक बनी सड़क का बुधवार को घाटशिला के एसडीओ सुशांत गौरव ने जांच की. घाटशिला और गालूडीह पुलिस की सुरक्षा में एसडीओ […]

विज्ञापन

एसडीओ ने पुलिसिया सुरक्षा में झाटीझरना सड़क का किया निरीक्षण

ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे थे अनुमंडलाधिकारी
गालूडीह : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत फुलडुंगरी से नक्सल प्रभावित झाटीझरना तक बनी सड़क का बुधवार को घाटशिला के एसडीओ सुशांत गौरव ने जांच की. घाटशिला और गालूडीह पुलिस की सुरक्षा में एसडीओ नक्सल प्रभावित झाटीझरना तक सड़क की जांच करते हुए पहुंचे. एसडीओ ने बताया कि सड़क निर्माण की क्वालिटी ठीक नहीं पायी गयी. जगह-जगह सड़क उखड़ गयी है. अलग-अलग एजेंसी ने काम किया है. जांच रिपोर्ट बनाकर जिला भेजेंगे. संबंधित एजेंसी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी. एसडीओ के साथ प्रखंड के कई अभियंता और पुलिस जवान साथ थे.
नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण एसडीओ के इस दौरे को गुप्त रखा गया था. इस बीहड़ इलाके में जल्द कोई प्रशासनिक पदाधिकारी नहीं जाते हैं. हां पुलिस अक्सर छापामारी के लिए जाती है.जानकारी हो कि फुलडुंगरी से झाटीझरना तक करीब 25 किमी लंबी सड़क कई वर्षों से जर्जर थी. झाटीझरना वासी बंगाल के कुचिया-जुगीडीह होकर गालूडीह आते थे. झाटीझरना से सीधे घाटशिला आने का रास्ता नहीं था. ग्रामीणों की मांग पर कई वर्षों बाद उक्त सड़क की स्वीकृति हुई थी. हाल में ही संबंधित एजेंसी ने काम पूरा किया. सड़क बनने के साथ ही जगह-जगह उखड़ गयी है. इसके खिलाफ पिछले दिनों ग्रामीणों ने एसडीओ से शिकायत की थी. ग्रामीणों की शिकायत के बाद ही आज एसडीओ स्वयं जांच करने पहुंचे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola