बैंक ने छात्रों का खाता खोलने से किया इनकार, हंगामा

Updated at : 08 Feb 2017 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक ने छात्रों का खाता खोलने से किया इनकार, हंगामा

शिक्षा विभाग कह रहा जल्द खाता खोलवाये, बैंक खोल नहीं रहा, शिक्षक क्या करें गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के धाधकीडीह उमवि के 40 छात्र-छात्राएं बैंक ऑफ बड़ौदा की गालूडीह शाखा में खाता खुलवाने के लिए दो दिनों से अभिभावकों के साथ चक्कर लगा रहे हैं. मंगलवार को शाखा प्रबंधक तिप्ती यादव ने स्कूली बच्चों का […]

विज्ञापन

शिक्षा विभाग कह रहा जल्द खाता खोलवाये, बैंक खोल नहीं रहा, शिक्षक क्या करें

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के धाधकीडीह उमवि के 40 छात्र-छात्राएं बैंक ऑफ बड़ौदा की गालूडीह शाखा में खाता खुलवाने के लिए दो दिनों से अभिभावकों के साथ चक्कर लगा रहे हैं. मंगलवार को शाखा प्रबंधक तिप्ती यादव ने स्कूली बच्चों का बैंक एकाउंट खोलने से इनकार कर दिया. इससे अभिभावक नाराज हो गये और हंगामा किया. इसके बाद सभी को फार्म में गलतियां बताकर बुधवार को आने को कहा.
अभिभावकों ने इसकी शिकायत शिक्षक, बीइइओ और बीडीओ से की. अभिभावक डिबरू हो,
लखी मुर्मू, डेले मुर्मू, गुडि़या मुर्मू, सुगी सोरेन, सुरज मनी मुर्मू आदि ने बताया कि सोमवार को भी बैंक आये थे. दिन भर बैठे रहने के बाद कागजात सही नहीं होने की बात कह कर लौटा दिया गया. कहा गया कल आये. मंगलवार को सुबह दस बजे बैंक पहुंचे. दिन भर बच्चों के साथ भूख-प्यासे बैंक में बैठे रहे. शिक्षकों से फार्म भरवा कर लाये थे. आधार, वोटर कार्ड सभी दिए. शाम तीन बजे कह दिया कि खाता नहीं खोलेंगे.
क्या है प्रावधान : स्कूल के प्रभारी एचएम तारापद धावड़िया, शिक्षक साजिद अहमद, निखिल धावड़िया, अमर जीत मांझी ने बताया कि छात्रवृत्ति, बच्चों के कीट, विद्या लक्ष्मी योजना समेत बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की राशि बच्चों के बैंक एकाउंट में शिक्षा विभाग भेज रहा है. शिक्षा विभाग का आदेश है कि शून्य बैलेंस में बच्चों का खाता खुलेगा. यहां सौ से पांच रुपये खाता में देने के बावजूद खाता नहीं खोला जा रहा है. शिक्षकों ने कहा कि धाधकीडीह उमवि में 1 से 8 तक 167 बच्चे हैं. इसमें से 40 बच्चों का खाता नहीं खुल पाया है. शिक्षा विभाग कह रहा जल्द खाता खुलवायें और बैंक खोल नहीं रहा. शिक्षक क्या करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola