कम मजदूरी देने का विरोध, हड़ताल शुरू

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की राजलाबांध पंचायत के सिंहपुरा मौजा में फ्लो मोर दिल्ली कंपनी की ओर से निर्माणाधीन पावर ग्रिड में लगे मजदूर मंगलवार को हड़ताल पर रहे. मजदूरों का आरोप है कि निर्धारित मजदूरी देने की बजाय एक माह से उन्हें कम मजदूरी देकर शोषण किया जा रहा है. मजदूरों ने कहा कि सरकार […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की राजलाबांध पंचायत के सिंहपुरा मौजा में फ्लो मोर दिल्ली कंपनी की ओर से निर्माणाधीन पावर ग्रिड में लगे मजदूर मंगलवार को हड़ताल पर रहे. मजदूरों का आरोप है कि निर्धारित मजदूरी देने की बजाय एक माह से उन्हें कम मजदूरी देकर शोषण किया जा रहा है.
मजदूरों ने कहा कि सरकार की निर्धारित मजदूरी दर 264.08 रुपये है. वहीं कंपनी की ओर से हमें 180 रुपये की मजदूरी दी जा रही है. मजदूरों ने कहा कि जबतक सही मजदूरी का भुगतान नहीं होगा, तबतक वे काम पर नहीं जायेंगे. मौके पर मजदूर ग्राम प्रधान चंद्र मोहन हांसदा, उत्तम नायक, अगस्त नायक, गोपाल चंद्र मुर्मू, दाशो हांसदा, चांदु हांसदा, चंदु हांसदा, अजय नायक, विश्वनाथ नायक, संजीव नायक, लक्ष्मण नायक आदि मजदूर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




