नयाग्राम व पुखरिया में तीन बाइक पर सवार 6 युवकों ने हजारों उड़ाये
Updated at : 08 Feb 2017 2:39 AM (IST)
विज्ञापन

चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थानांतर्गत एनएच 33 से सटे नयाग्राम के कुनु लाल महतो व पुखरिया के पवन महतो के घर में तीन बाइक पर सवार होकर आये छह अपराधियों ने हजारों रुपये और गहनों की चोरी की. घटना मंगलवार दोपहर की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कुनु लाल महतो ने बताया कि […]
विज्ञापन
चाकुलिया : श्यामसुंदरपुर थानांतर्गत एनएच 33 से सटे नयाग्राम के कुनु लाल महतो व पुखरिया के पवन महतो के घर में तीन बाइक पर सवार होकर आये छह अपराधियों ने हजारों रुपये और गहनों की चोरी की. घटना मंगलवार दोपहर की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
कुनु लाल महतो ने बताया कि उनकी पत्नी, दो पुत्र और पुत्रवधू रिश्तेदार के घर गये थे. वे केरूकोचा हाट गये थे. घर में ताला बंद था. इसी बीच दोपहर के करीब 1.30 बजे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. वे घर आये तो मुख्य दरवाजा, रसोई घर, कमरा का ताला टूटा हुआ था. बक्सा का ताला टूटा हुआ था. बक्सा से करीब 40 से 50 हजार रुपये और हजारों के गहने गायब थे. घर के अन्य सामान सुरक्षित थे. घर के सामान बिखरे पड़े थे.
ग्रामीणों ने मुताबिक तीन बाइक पर सवार छह युवक आये थे. ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें कुछ भी समझ में नहीं आया. खबरों के मुताबिक एनएच 33 से सटे पुखरिया गांव के पवन महतो के घर में अज्ञात युवकों ने इसी तर्ज पर चोरी की और भाग निकले. माना जा रहा है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम है. इसी गिरोह ने मंगलवार को ही बहरागोड़ा के अंगारीशोल गांव में दो घरों में रुपये और गहनों की चोरी की. इस गिरोह में किसी स्थानीय व्यक्ति के शामिल होने की आशंका है. जो इस बात को जानता है कि इन घरों में कोई नहीं है और ताला बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




