पंचायत सेवकों के निलंबन का मामला डीसी के समक्ष रखेंगे

Updated at : 06 Feb 2017 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत सेवकों के निलंबन का मामला डीसी के समक्ष रखेंगे

घाटशिला : घाटशिला के लोहिया भवन में पूर्वी सिंहभूम पंचायत सचिव संघ की बैठक रविवार को संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जिला मंत्री मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि 12 फरवरी को जमशेदपुर में झारखंड प्रदेश पंचायत सचिव संघ की बैठक होगी. बैठक में 24 जिलों के पंचायत […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के लोहिया भवन में पूर्वी सिंहभूम पंचायत सचिव संघ की बैठक रविवार को संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जिला मंत्री मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि 12 फरवरी को जमशेदपुर में झारखंड प्रदेश पंचायत सचिव संघ की बैठक होगी. बैठक में 24 जिलों के पंचायत सचिव संघ के सदस्य भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा प्रखंड में कार्यरत दो पंचायत सचिवों का बीडीओ द्वारा निलंबन का मामला उपायुक्त के समक्ष रखा जायेगा.

सरकार लाभुक के खाते में इंदिरा आवास की राशि भेजती है. लाभुक जब इंदिरा आवास का निर्माण नहीं करते हैं, तो क्या पंचायत सचिव अपने वेतन से इंदिरा आवास का निर्माण करायेंगे. इसके लिए दोषी पंचायत सचिव हैं. उतना ही दोषी बीडीओ भी हैं. इस मामले में पंचायत सचिव चुप नहीं बैठेंगे. इस मामले को उपायुक्त के समक्ष रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि सेवा संपुष्टि का लाभ पूर्वी सिंहभूम के 65 पंचायत सचिवों को मिला है.

21 पंचायत सचिव एससीपी तथा एमएससीपी का लाभ लेंगे. यह काम बहुत पहले होना चाहिए था, क्योंकि कई पंचायत सचिव सेवानिवृत्त हो गये हैं और कई पंचायत सचिवों का निधन हो गया है. बैठक में अनुमंडल अध्यक्ष महावीर महतो, इश्वर चंद्र बेरा, नव कुमार राय, जय प्रकाश पंडित, देवानंद पात्र, भेशकांत दास, धरमू उरांव, नील कमल सेनापति समेत 11 प्रखंडों के पंचायत सचिव उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola