रक्तदान से कोई बड़ा दान नहीं : मेनका

Updated at : 06 Feb 2017 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
रक्तदान से कोई बड़ा दान नहीं : मेनका

हाता में शिविर में 103 लोगों ने किया रक्तदान पोटका : श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम, हाता में रविवार को आयोजित शिविर में कुल 103 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पोटका की विधायक मेनका सरदार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

हाता में शिविर में 103 लोगों ने किया रक्तदान

पोटका : श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम, हाता में रविवार को आयोजित शिविर में कुल 103 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पोटका की विधायक मेनका सरदार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. उन्होंने कहा कि जागरूकता के कारण ही पोटका प्रखंड जैसे ग्रामीणों क्षेत्रों में अब रक्तदान शिविर का आयोजन होने लगा है, जो सराहनीय है. आयोजन में जमशेदपुर ब्लड बैंक की डॉ अनीता सामंत,
धीरज कुमार, रश्मि किंडो, त्रिलोचन बाग, बीवीडीए जमशेदपुर के एसके सिंह, फनी महतो, कृष्णा मजुमदार के अलावा माताजी आश्रम के दुलाल मुखर्जी, रघुनंदन बनर्जी, हीरालाल दे, नारायण चटर्जी, तरुण दे, स्वपन दे, विश्वामित्र खंडाइत, मनी पाल, भवतारण कार्जी, एस दे, गुहीराम, मनमोहन दे, दशरथ, रंजु पैड़ा, लोचना मंडल, सनातन महतो, देवरंजन मंडल, महितोष मंडल, संजय साव, राजकुमार साव, हरगौरी महतो, कविता महतो, शिविर मंडल आदि का योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार दे ने किया.
शिविर में युवा समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा
शिविर में समाज कल्याण युवा समिति खैरपाल ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. समिति के 29 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें संजय साव, कमल लोचन राणा, सुनंदन भट्टमिश्र, बबलु राणा, पोल्टू पाल, मानिक दास, अशोक पाल, भवेष राणा, विजय पाल, त्रिनाथ पाल, राजकुमार साव, मृणाल कांती पाल, पल्लव भट्टमिश्र, सनत राणा, मनोरंजन मिश्र, सोमनाथ पाल, हृदयानंद दास, गणेश राणा, राकेश कुमार राणा, विभीषण बेरा, शंकर राणा, गणेश दास, मधु दास, चंपक राणा, रासबिहारी राणा, आदित्य दास, रूपेस पाल, अरविंद पाल, वासुदेव राणा के अलावा अन्य लोगों ने रक्तदान किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola