पार्टी कार्यकर्ता गांवाें में जाकर सरकार की नाकामी गिनायें

Updated at : 06 Feb 2017 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ता गांवाें में जाकर सरकार की नाकामी गिनायें

कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज पोटका : प्रखंड के दाबांकी स्थित गुडरा नदी तट पर कांग्रेस पार्टी की ओर से पोटका विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया, जिसमें सैकड़ों पार्टी सदस्य व समर्थक शामिल हुए. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव […]

विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज

पोटका : प्रखंड के दाबांकी स्थित गुडरा नदी तट पर कांग्रेस पार्टी की ओर से पोटका विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया, जिसमें सैकड़ों पार्टी सदस्य व समर्थक शामिल हुए. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव सह पोटका विस प्रभारी दुखनी माई सरदार ने कहा कि पार्टी मजबूती के लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम करें. कांग्रेस पार्टी ही एक एेसी पार्टी है, जो देश और राज्य का विकास कर सकती है.
वर्तमान सरकार से लोगों में हताश और निराश है. महंगाई बढ़ रही है. दिखावा ज्यादा और काम कम हो रहा है. कार्यकर्ता गांवों में जायें, लाेगों को सरकार की नाकामी गिनायें. उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ने का एक प्रयास है. मौके पर कार्यकर्ताअों को कई टिप्स दिये गये. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कोकिल भकत ने की. इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव संजय सिंह आजाद, जिला सचिव सौरभ चटर्जी, विजेंद्र तिवारी, गोपीनाथ मुर्मू, रमेश पांडेय, आनंद दास, पंसस अशोक भकत, जयराम हांसदा, वृहस्पति भकत, ठाकुर सोरेन, संजय पात्र आदि उपस्थित थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola