बंद माइंस खोलने का हो रहा प्रयास
Updated at : 05 Feb 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

मऊभंडार. आइसीसी यूनिट के इकाई प्रमुख ने लिया पदभार, कहा विदेशी कंपनियों को न्यौता दिया गया है, ताकि कारखाने को बेहतर बनाया जा सके घाटशिला : मऊभंडार के आइसीसी इकाई प्रमुख के रूप में शनिवार को संजय कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया. श्री सिंह ने डीके चौधरी से प्रभार लिया. विदित हो कि […]
विज्ञापन
मऊभंडार. आइसीसी यूनिट के इकाई प्रमुख ने लिया पदभार, कहा
विदेशी कंपनियों को न्यौता दिया गया है, ताकि कारखाने को बेहतर बनाया जा सके
घाटशिला : मऊभंडार के आइसीसी इकाई प्रमुख के रूप में शनिवार को संजय कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया. श्री सिंह ने डीके चौधरी से प्रभार लिया. विदित हो कि श्री चौधरी का स्थानांतरण एचसीएल/आइसीसी के मुख्यालय कोलकाता में जीएम माइंस के पद पर किया गया है. श्री चौधरी ने आइसीसी के इडी से 31 दिसंबर 2015 को आइसीसी प्रमुख का पदभार लिया था. श्री सिंह ने इकाई प्रमुख का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि आइसीसी इकाई को बेहतर प्लांट बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है.
कारखाना में जो भी समस्याएं हैं. उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि कारखाना में शट डाउन होते जुलाई अगस्त का समय लग जायेगा. इसके पूर्व उत्पादन पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वित्तीय सत्र में उत्पादन लक्ष्य को बेहतर किया जाय. उन्होंने कहा कि बंद माइंसों को खोलने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है. केंदाडीह माइंस की क्या स्थिति है. इसकी जानकारी लेते हैं. उन्होंने कहा कि आस्ट्रिया, जापान और इंगलैंड की कंपनी को न्यौता दिया गया है, ताकि कारखाना को बेहतर बनाया जा सके. नयी तकनीक, नयी क्वालिटी से कारखाना में उत्पादन हो. इसके लिए प्रयास जारी है. मौके पर एजीएम एचआर (पीएनएंडए) केपी बिसई, एके महाराणा, मुकेश चौधरी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




