अब तक 1049 क्विंटल धान की हुई खरीदारी

Updated at : 05 Feb 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक 1049 क्विंटल धान की हुई खरीदारी

बहरागोड़ा. मानुषमुड़िया लैंपस में चार दिनों से नहीं हो रही है धान की खरीदारी बहरागोड़ा : कृषि प्रधान बहरागोड़ा प्रखंड के तीन धान क्रय केंद्रों में अब तक केवल 32 किसानों ने 1049 क्विंटल धान बेचा है. बांसदा, बहरागोड़ा, मानुषमुड़िया में एनसीएमएल द्वारा धान क्रय केंद्र खोला गया है. बांसदा में आठ किसानों ने 199.9 […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा. मानुषमुड़िया लैंपस में चार दिनों से नहीं हो रही है धान की खरीदारी

बहरागोड़ा : कृषि प्रधान बहरागोड़ा प्रखंड के तीन धान क्रय केंद्रों में अब तक केवल 32 किसानों ने 1049 क्विंटल धान बेचा है. बांसदा, बहरागोड़ा, मानुषमुड़िया में एनसीएमएल द्वारा धान क्रय केंद्र खोला गया है. बांसदा में आठ किसानों ने 199.9 क्विंटल, मानुषमुडि़या में छह किसानों ने 238.57 क्विंटल और बहरागोड़ा में 18 किसानों ने 480 क्विंटल धान बेचा है. गरीब किसान धान क्रय केंद्र में धान नहीं बेच पा रहे हैं. बड़े पैमाने के किसान और धान व्यवसायी की सांठगांठ से किसानों के आइडी और बैंक खाता के माध्यम से धान बेचा जा रहा है. इसमें जिन किसानों ने बंटाई पर जमीन लेकर खेती की है,
को सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है. धान क्रय में धान व्यापारी और दलालों की मिली भगत से यह खेल चल रहा है. विदित हो कि प्रखंड से लगभग 800 किसानों ने पंजीयन कराया है. बहरागोड़ा के मानुषमुड़िया लैंपस में एनसीएमएल द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र में विगत चार दिनों से धान की खरीदारी नहीं हो रही है. इससे किसान काफी परेशान हैं. एनसीएमएल के पीए अनुराग कुमार ने बताया कि गोदाम में धान भरा होने से धान क्रय नहीं किया जा रहा है. शीघ्र ही गोदाम को खाली कर धान क्रय किया जायेगा. किसानों के पास दोबारा मैसेज भेजा जायेगा.
2 वर्ष में 23 हजार क्विंटल धान की हुई थी खरीदारी
बहरागोड़ा लैंपस के 154 पोषक क्षेत्र के गांव में वर्ष 2010-11 में 10180 क्विंटल और वर्ष 2012-13 में 13120 क्विंटल धान की खरीदारी हुई थी. वर्ष 2010-11 में 450 किसान और 2012-13 में 267 किसानों ने धान बेचा था. एनसीएमएल के पीए प्रदीप महाकुड़ ने बताया कि कागजात की जांच कर किसानों से दूरभाष पर बात कर धान क्रय किया जा रहा है.यह हो सकता है कि व्यवसायी धान बेच रहे हो मगर किसानों के कागजात दिखाये जा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola