सरकार विकास के प्रति गंभीर

Updated at : 05 Feb 2017 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार विकास के प्रति गंभीर

पोटका. सांसद व विधायक ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास, कहा छोटाबागलता में 22.11 लाख से पुलिया व बड़ाबांदुआं में 6.42 लाख से होगी डीपबोरिंग पोटका : पोटका प्रखंड के बड़ाबांदुआं में डीप बोरिंग एवं छोटाबागलता में पुलिया निर्माण किया जायेगा. इन दोनों निर्माण कार्यों का शिलान्यास शनिवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो […]

विज्ञापन

पोटका. सांसद व विधायक ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास, कहा

छोटाबागलता में 22.11 लाख से पुलिया व बड़ाबांदुआं में 6.42 लाख से होगी डीपबोरिंग
पोटका : पोटका प्रखंड के बड़ाबांदुआं में डीप बोरिंग एवं छोटाबागलता में पुलिया निर्माण किया जायेगा. इन दोनों निर्माण कार्यों का शिलान्यास शनिवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो एवं पोटका की विधायक मेनका सरदार ने किया. 6.42 लाख रुपये की लागत से डीपबोरिंग, जबकि हेंसड़ा पंचायत के चेंगजोड़ा नाला पर 22.11 लाख रुपये की लागत से पुलिया का निर्माण किया जायेगा. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार गांव के विकास के प्रति गंभीर है. परिणाम स्वरूप ग्रामीणों क्षेत्रों में वृहद स्तर पर विकास कार्य चलाये जा रहे हैं.
इसके तहत गांवों में सड़क, पुल-पुलिया समेत खेतों की सिंचाई के लिए तालाब व डोभा निर्माण कार्य जोरों पर है. वहीं विधायक मेनका सरदार ने कहा कि यहां कुल 32 करोड़ लागत की विभिन्न योजनाएं चल रही है. पोटका विस क्षेत्र में हर स्तर पर विकास किया जा रहा है. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, मुखिया दीपांतरी सरदार, जिला महामंत्री चंद्र शेखर गुप्ता, भाजपा के आसनबनी मंडल अध्यक्ष संजीव भकत एवं कोवाली मंडल अध्यक्ष पिंटु षाड़ंगी समेत भाजपा नेता उत्तम भकत, आशुतोष दास, बिरधान सरदार, रोबिन मुर्मू, यशवंत महतो, रवींद्र सरदार, खेलाराम बेसरा, श्यामल महाकुड़, कृष्ण गोप, फुलमनी सरदार समेत अनेक लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola