जीएम डीके चौधरी का मुख्यालय में तबादला
Updated at : 31 Jan 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

आइसीसी कल से आइसीसी यूनिट का प्रभार ग्रहण करेंगे संजय सिंह घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी के यूनिट हेड डीके चौधरी का तबादला एचसीएल के कोलकाता मुख्यालय में जीएम माइंस के पद पर कर दिया गया है. वहीं आइसीसी यूनिट हेड डीजीएम (माइंस) संजय सिंह को बनाया गया है. श्री सिंह 1 फरवरी को कंपनी में […]
विज्ञापन
आइसीसी
कल से आइसीसी यूनिट का प्रभार ग्रहण करेंगे संजय सिंह
घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी के यूनिट हेड डीके चौधरी का तबादला एचसीएल के कोलकाता मुख्यालय में जीएम माइंस के पद पर कर दिया गया है. वहीं आइसीसी यूनिट हेड डीजीएम (माइंस) संजय सिंह को बनाया गया है. श्री सिंह 1 फरवरी को कंपनी में यूनिट हेड का पदभार ग्रहण करेंगे. विदित हो कि श्री चौधरी लगभग डेढ वर्ष से आइसीसी यूनिट हेड के पद पर पदस्थापित थे. श्री चौधरी आइसीसी यूनिट हेड बनने से पूर्व मुसाबनी में जीएम माइंस के पद पर पदस्थापित थे. श्री चौधरी के तबादले को लेकर मऊभंडार में चर्चा है. डीजीएम (माइंस) संजय सिंह ने बताया कि वे आइसीसी में आने से पूर्व टाटा और मल्टीनेशनल कंपनी एबीबी में काम कर चुके हैं.
श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने एलेक्ट्रिकल इंजीनियर की पढ़ाई की है. जून 2013 में आइसीसी में फैक्टरी सर्विसेस और फैक्टरी मैनेजर के रूप में कार्यरत थे. जुलाई में उन्हें डीजीएम माइंस के रूप में प्रोन्नति मिली. वर्ष 2014 में उन्हें एजीएम फैक्टरी सर्विसेस और फैक्टरी मैनेजर के रूप में प्रोन्नति मिली थी. वे फिलहाल डीजीएम माइंस के रूप में आइसीसी यूनिट में कार्यरत हैं. इधर, आइसीसी यूनिट हेड डीके चौधरी कई कंपनियों में अपनी सेवा दे चुके हैं. वे बड़बिल की कंपनी में काम कर चुके हैं. श्री चौधरी 1 फरवरी को एचसीएल के कोलकाता मुख्यालय में जीएम माइंस का पदभार ग्रहण करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




