श्रमिकों का वेतन 40% बढ़ा

Updated at : 24 Jan 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
श्रमिकों का वेतन 40% बढ़ा

केंद्र सरकार ने मजदूरों को नव वर्ष पर दिया तोहफा घाटशिला : केंद्र सरकार ने आइसीसी में कार्यरत कुशल, अकुशल, अर्द्ध कुशल और उच्च कुशल श्रमिकों के वेतन में 40 प्रतिशत की वृद्धि की है. यह जानकारी आइसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने सोमवार को दूरभाष पर दी. यह वेतन 19 जनवरी […]

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने मजदूरों को नव वर्ष पर दिया तोहफा

घाटशिला : केंद्र सरकार ने आइसीसी में कार्यरत कुशल, अकुशल, अर्द्ध कुशल और उच्च कुशल श्रमिकों के वेतन में 40 प्रतिशत की वृद्धि की है. यह जानकारी आइसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने सोमवार को दूरभाष पर दी. यह वेतन 19 जनवरी से प्रभावी होगा. उन्होंने कहा कि यह ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का परिणाम है.
मजदूरों के शोषण के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी कंपनियों में बढ़ाये गये वेतनमान का नोटिफिकेशन भेज दिया है. इस अधिसूचना को कंपनियों के प्रबंधन को पहल करनी होगी. उन्होंने कहा कि आइसीसी में दो तरह के श्रमिक हैं. अन स्कील्ड मजदूरों को पूर्व में 250 रुपये मिलता था. अब उन्हें लगभग 350 रुपये मिलेंगे. स्कील्ड श्रमिकों को 374 की जगह अब 523 रुपये दैनिक मजदूरी मिलेगी. उन्होंने कहा कि सेमी स्कील्ड के मजदूर आइसीसी कारखाना में नहीं हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola