5 पंचायतों में बनेंगे 1077 आवास
Updated at : 22 Jan 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

पटमदा. प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू योजना के पहले चरण में बोंटा, बोड़ाम, कुइयानी, पहाड़पुर व पोखरिया पंचायत शामिल पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के वोंटा, बोड़ाम, कुइयानी, पहाड़पुर एवं पोखरिया पंचायत के विभिन्न गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 1077 आवास बनाये जायेंगे. इसमें सबसे अधिक कुइयानी पंचायत में 387 […]
विज्ञापन
पटमदा. प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू
योजना के पहले चरण में बोंटा, बोड़ाम, कुइयानी, पहाड़पुर व पोखरिया पंचायत शामिल
पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के वोंटा, बोड़ाम, कुइयानी, पहाड़पुर एवं पोखरिया पंचायत के विभिन्न गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 1077 आवास बनाये जायेंगे. इसमें सबसे अधिक कुइयानी पंचायत में 387 प्रधानमंत्री आवास बनेंगे. प्रधानमंत्री आवास निर्माण को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी है.
बांगुड़दा में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य शुरू
पटमदा प्रखंड का सांसद आदर्श ग्राम बांगुड़दा पूर्वी सिंहभूम जिला में पहला ऐसा गांव है, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य सबसे पहले शुरू किया गया.
इसकी जानकारी देते हुए बीडीअो सच्चिदानंद महतो ने कहा कि बागुड़दा में 127 प्रधानमंत्री आवाज योजना ग्रामीण की स्वीकृति मिली है. इसमें से 10 को छोड़ 117 लाभुकों का चयन कर लिया गया है. बीडीअो सच्चिदानंद महतो महतो ने कहा कि जिला में सर्व प्रथम बांगुड़दा गांव के 60 लाभुकों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि भेजी गयी है. लाभुकों द्वारा आवास निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




