परेड, झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण

घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को एसडीओ सुशांत गौरव की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इसमें सुबह से शाम तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी. सुबह में राजस्टेट मैदान में विभिन्न स्कूलों के परेड और झांकी निकलेगी. शाम में आशा ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक […]
घाटशिला : घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को एसडीओ सुशांत गौरव की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इसमें सुबह से शाम तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी. सुबह में राजस्टेट मैदान में विभिन्न स्कूलों के परेड और झांकी निकलेगी. शाम में आशा ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संचालन समिति बनायी गयी. इसमें बीडीओ, सीओ, बीइइओ और काली राम शर्मा को शामिल किया गया है.
जनता और प्रशासन के बीच दोपहर में मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में क्रिकेट मैच होगा. एसडीओ ने नाराजगी जतायी कि पिछली बैठक के एक सप्ताह बाद भी किसी तरह की पहल नहीं की गयी. उन्होंने बुधवार की शाम चार बजे लोहिया भवन में बीडीओ, सीओ, बीइइओ समेत संचालन समिति के सदस्यों से रूप रेखा तैयार करने का आदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




