पीएम आवास योजना का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

Updated at : 18 Jan 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम आवास योजना का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में मंगलवार को बीडीओ संजय पांडेय ने पंचायत सेवक और रोजगार सेवकों के साथ बैठक की. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार कार्ड का फिजिकल वेरिफिकेशन और डोभा निर्माण पर जोर देने का आदेश दिया. प्रखंड में 667 प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य है. सूत्रों के मुताबिक अबतक […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में मंगलवार को बीडीओ संजय पांडेय ने पंचायत सेवक और रोजगार सेवकों के साथ बैठक की. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार कार्ड का फिजिकल वेरिफिकेशन और डोभा निर्माण पर जोर देने का आदेश दिया. प्रखंड में 667 प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य है. सूत्रों के मुताबिक अबतक 400 प्रधानमंत्री आवास पूरे किये जा चुके हैं. शेष आवासों का निर्माण शीघ्र कराने पर जोर दिया गया. बैठक के बाद मिले आंकड़े के मुताबिक आसना पंचायत में

79 प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य है. इनमें से अबतक 73 आवास ही पूरा हुआ है. बड़ाखुर्शी में 96 में से 72, महुलिया में 48 में 23, बाघुड़िया में 177 में 81, कालचिती में 112 में 66, काशिदा में 44 में 38 और धरमबहाल में 1 आवास का लक्ष्य था. इसे पूरा कर लिया गया है. अबतक सात पंचायतों में 199 आवास अधूरे हैं. इन आवासों के निर्माण पर जोर दिया गया. बताया गया कि घाटशिला में 115 आवासों का निर्माण करना है. अबतक 9 आवास ही बने हैं. 106 आवास अधूरे हैं. काड़ाडुबा में दो आवास अधूरे हैं. बैठक में विभिन्न पंचायतों के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola