मऊभंडार: आज से शुरू होगा आइसीसी का टैंक हाउस

Updated at : 16 Jan 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
मऊभंडार: आज से शुरू होगा आइसीसी का टैंक हाउस

घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी कारखाना के बंद टैंक हाउस के दो सेक्शन में 16 जनवरी से काम शुरू होगी. सीएमडी ने टैंक हाउस के दो सेक्शन को शुरू करने का आदेश दिया है. इसमें कुल 24 सेक्शन हैं. ज्ञात हो कि पिछले दिनों एचसीएल/आइसीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक केडी दीवान ने आइसीसी का दौरा […]

विज्ञापन

घाटशिला : मऊभंडार आइसीसी कारखाना के बंद टैंक हाउस के दो सेक्शन में 16 जनवरी से काम शुरू होगी. सीएमडी ने टैंक हाउस के दो सेक्शन को शुरू करने का आदेश दिया है. इसमें कुल 24 सेक्शन हैं. ज्ञात हो कि पिछले दिनों एचसीएल/आइसीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक केडी दीवान ने आइसीसी का दौरा किया था. इस दौरान कारखाना के एनॉड को देखा था. सीएमडी ने दो सेक्शन शुरू करने के बाद शेष सेक्शन को चालू करने के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा है.

एनॉड भेजी जा रही थी गुजरात
विदित हो कि आइसीसी कारखाना के टैंक हाउस बंद होने के बाद एनॉड गुजरात की झगड़िया भेजी जा रही थी. 16 जनवरी से दो सेक्शन शुरू करने की प्रक्रिया शुरू होगी. शेष चार सेक्शन की मरम्मत में कार्यरत कर्मचारियों को दूसरे विभाग में भेजने की योजना बनायी गयी थी, लेकिन 16 जनवरी से दो सेक्शन शुरू करने की प्रक्रिया के बाद टैंक हाउस में कार्यरत मजदूरों को फिर से काम मिलने की संभावना प्रबल हो गयी है.
सीएमडी ने दो सेक्शन शुरू करने का दिया आदेश
अन्य सेक्शन शुरू करने का प्रस्ताव भेजने को कहा
मजदूरों को काम मिलने की संभावना बढ़ी
शट डाउन की प्रक्रिया जून तक
आइसीसी वर्कर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने दूरभाष पर बताया कि अभी कारखाना में शट डाउन की प्रक्रिया होते जून तक समय लग सकता है. शट डाउन की प्रक्रिया पूरा करने से पूर्व ब्रिक्स समेत अन्य चीजों को मंगाना जरूरी है. इन सामानों को मंगाने में अभी समय लगेगा. शट डाउन से पूर्व कारखाना में कैथॉड का उत्पादन थोड़ा- थोड़ा शुरू होता है. इससे आइसीसी को लाभ पहुंचेगा. कारखाना से 200 से 400 टन कैथोड का उत्पादन होता है, तो कंपनी के लिए लाभकारी साबित होगा. सीएमडी ने दौरे के दौरान एनॉड की क्वालिटी का आंकलन किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola