शिव ईंंट भट्ठा संचालक पर सीओ ने केस दर्ज कराया

Updated at : 09 Jan 2017 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
शिव ईंंट भट्ठा संचालक पर सीओ ने केस दर्ज कराया

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के सीओ अभय कुमार झा की लिखित शिकायत पर प्रखंड के पाथरी गांव में अवैध रूप से ईंट भट्ठा चलाने के मामले में रविवार को तीन लोगों के खिलाफ कांड संख्या 5/ 17 के तहत मामला दर्ज हुआ है. सीओ के लिखित शिकायत के अनुसार गुप्त सूचना से जानकारी मिली थी कि […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के सीओ अभय कुमार झा की लिखित शिकायत पर प्रखंड के पाथरी गांव में अवैध रूप से ईंट भट्ठा चलाने के मामले में रविवार को तीन लोगों के खिलाफ कांड संख्या 5/ 17 के तहत मामला दर्ज हुआ है.

सीओ के लिखित शिकायत के अनुसार गुप्त सूचना से जानकारी मिली थी कि पाथरी गांव में अवैध रूप से शिव (एसआइवी) चिमनी ईंट भट्ठा चलाया जा रहा है. सूचना के आलोक में छह जनवरी को उक्त स्थल की जांच हल्का कर्मचारी शंकर राम व अंचल निरीक्षक हराधन मदीना के साथ की. वहां बड़े पैमाने ईंटों का निर्माण किया जा रहा था. वहां उपस्थित मुंशी व अन्य लोगों से इस संबंध में कागजात की मांग की गयी. वे संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाये.
स्थल की जांच के क्रम में पता चला कि पूर्व में ईंट भट्ठा मानुषमुड़िया निवासी स्वप्न की ओर से संचालित किया जा रहा था. वर्तमान में तीन शेयर घारक हैं. खुदपुटली के पार्थ सारथी साव, बामडोल के मुक्तिश्री पंडा और मौदा के शिव शंकर गिरी की ओर से अवैध रूप से चिमनी ईंट भट्ठा का संचालन किया जा रहा है. इससे राज्य सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola