पटमदा में दो रुपये किलो बिका टमाटर

Updated at : 03 Jan 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
पटमदा में दो रुपये किलो बिका टमाटर

पटमदा : हरी सब्जियों की अच्छी उपज (उन्नत कृषि) होने के कारण अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष सब्जियों का भाव काफी नीचे गिर गया है. पटमदा साप्ताहिक हाट में सोमवार को टमाटर सबसे सस्ता दो रुपये किलो बिका. इसके अलावा बंधा गोभी, फूल गोभी, मूली व लौकी पांच रुपये किलो, आलू, बैगन, कोहड़ा, […]

विज्ञापन

पटमदा : हरी सब्जियों की अच्छी उपज (उन्नत कृषि) होने के कारण अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष सब्जियों का भाव काफी नीचे गिर गया है. पटमदा साप्ताहिक हाट में सोमवार को टमाटर सबसे सस्ता दो रुपये किलो बिका. इसके अलावा बंधा गोभी, फूल गोभी, मूली व लौकी पांच रुपये किलो, आलू, बैगन, कोहड़ा, सेम, खीरा व वीम्स दस रुपये किलो बिका. इसी तरह अन्य सब्जियों के भाव भी काफी गिर गये है. कृषि उत्पादन बाजार समिति के सदस्य सह किसान बुद्धेश्वर महतो ने कहा कि पटमदा के किसानों को स्थानीय बाजार नहीं मिलने के कारण कोड़ियों का भाव सब्जियां बेचना पड़ रहा है.

इससे किसानों को उनका मेहनाताना भी नहीं मिल रहा है. पूंजी फंसाने वाले थोक विक्रेता किसानों की सब्जियों को खरीद कर मालामाल हो रहे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola