7 दिन में शुरू हो नौका विहार, नहीं तो कार्रवाई
Updated at : 02 Jan 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

बुरूडीह डैम में नहीं हुआ नौका का परिचालन, परियोजना पदाधिकारी ने कहा बुरूडीह डैम में नौका परिचालन के लिए दिया गया है 8 लाख रुपये घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम के आइटीडीए के परियोजना पदाधिकारी परमेश्वर भगत ने रविवार को दूरभाष पर बताया कि बुरूडीह में नौका परिचालन के लिए संवेदक तथा विभाग को कल्याण विभाग […]
विज्ञापन
बुरूडीह डैम में नहीं हुआ नौका का परिचालन, परियोजना पदाधिकारी ने कहा
बुरूडीह डैम में नौका परिचालन के लिए दिया गया है 8 लाख रुपये
घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम के आइटीडीए के परियोजना पदाधिकारी परमेश्वर भगत ने रविवार को दूरभाष पर बताया कि बुरूडीह में नौका परिचालन के लिए संवेदक तथा विभाग को कल्याण विभाग ने आठ लाख रुपये का भुगतान किया है. लेकिन दुख की बात है कि डैम में रविवार से नौका परिचालन का कार्य शुरू नहीं हुआ. श्री भगत ने कहा कि एक सप्ताह में डैम में नौका परिचालन शुरू नहीं होता है तो विभाग तथा संवेदक पर मामला दर्ज किया जायेगा. उन्होंने बताया कि संवेदक ने 15 दिसंबर तक डैम में नौका उपलब्ध कराने की बात कही थी. लेकिन नव वर्ष के मौके पर भी डैम में नौका परिचालन का कार्य शुरू नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि राजस्थान से पैडल वाले चार नौकाएं मंगाये गये हैं. संवेदक से बार-बार पूछने पर आश्वासन मिलता है कि तकनीकी अभियंता की तलाश जारी है.
डैम में शीघ्र ही नौका परिचालन का काम शुरू हो जायेगा. श्री भगत ने कहा कि एक सप्ताह में नौका परिचालन संवेदक द्वारा शुरू नहीं कराया जाता है तो बाध्य होकर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. नव वर्ष पर लोग डैम में नौका बिहार का आनंद तो नहीं उठा पाये. मगर डैम में डुबकी लगा कर लोगों ने आनंद उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




