गालूडीह: संताली एलबम की शूटिंग
Updated at : 31 Dec 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो के अभिनेता और बेलपहाड़ी की अभिनेत्री ने अपनी टीम संग फिल्माया गाना गालूडीह : गालूडीह बराज डैम, उलदा समेत कई जगहों पर शुक्रवार को संताली एलबम की शूटिंग की गयी.बोकारो के अभिनेता राजू राज और पश्चिमी बंगाल के बेलपहाड़ी की अभिनेत्री रिला माला ने अपनी टीम के साथ संताली गानों पर एलबम की शूटिंग […]
विज्ञापन
बोकारो के अभिनेता और बेलपहाड़ी की अभिनेत्री ने अपनी टीम संग फिल्माया गाना
गालूडीह : गालूडीह बराज डैम, उलदा समेत कई जगहों पर शुक्रवार को संताली एलबम की शूटिंग की गयी.बोकारो के अभिनेता राजू राज और पश्चिमी बंगाल के बेलपहाड़ी की अभिनेत्री रिला माला ने अपनी टीम के साथ संताली गानों पर एलबम की शूटिंग की. इस एलबम के निर्देशक हैं कुमरीमुढ़ी निवासी दुशासन महतो.
निर्माता ने बताया कि इस एलबम की शूटिंग ओड़िशा और झारखंड के विभिन्न जगहों पर की जा रही है. एलबम में आठ संताली गाने हैं, जिसमें से चार गानों पर शूटिंग पूरी हो चुकी है.
एलबम की शुरूआत नवंबर में हुई थी. एलबम मार्च 2017 में रिलीज होगा. इस संताली एलबम का नाम (कुड़ीम ञेलोञ काना मस्त-मस्त) है. इस एलबम में काम कर रहे अभिनेता राजू राज और अभिनेत्री रिला माला इसके पूर्व कई संताली फिल्म और संताली वीडियो एलबम में काम कर चुके हैं. दोनों संताली फिल्म में अपनी पहचान रखते हैं. शूटिंग देखने के लिए ग्रामीण की भीड़ भी उमड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




