बहरागोड़ा : 11.66 एकड़ में बनेगा पावर ग्रिड
Updated at : 27 Dec 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा, जगन्नाथपुर व चाकुलिया सब स्टेशन होंगे लिंक बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के सिंहपुरा गांव में विद्युत पावर ग्रिड का शिलान्यास 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास ऑनलाइन करेंगे. पावर ग्रिड 11.66 एकड़ में बनेगा. इस ग्रिड में 132/33 केवी व 50 एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगाये जायेंगे. सोमवार को झारखंड ऊर्जा संचारण निगम लिमिटेड के […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा, जगन्नाथपुर व चाकुलिया सब स्टेशन होंगे लिंक
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के सिंहपुरा गांव में विद्युत पावर ग्रिड का शिलान्यास 30 दिसंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास ऑनलाइन करेंगे. पावर ग्रिड 11.66 एकड़ में बनेगा. इस ग्रिड में 132/33 केवी व 50 एमवीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगाये जायेंगे. सोमवार को झारखंड ऊर्जा संचारण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता निर्मल कुमार ने स्थल का जायजा लिया.
फ्लोमोर लिमिटेड दिल्ली की ओर से लगभग 50 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा. कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार से सोमवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी ने योजना संबंधी जानकारी ली. इस क्षेत्र में निवेश की संभावना है. लेकिन ग्रिड नहीं होने के कारण निवेशक नहीं आना चाहते हैं. मौके पर विधायक ने कहा कि उन्हें कई बार इस मामले को विधान सभा में उठाया था. तकनीकी टीम के साथ जगह को दिखाया गया. इसके बाद पावर ग्रिड की स्वीकृति मिली थी. पावर ग्रिड बनने के बाद तीन सब विद्युत स्टेशन बहरागोड़ा, जगन्नाथपुर व चाकुलिया को लिंक किया जायेगा.
विधायक ने कहा कि बहरागोड़ा-धालभूमगढ़ दूरी होने के कारण हमेशा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है. यहां की जनता की यह वर्षों पुरानी मांग थी. जनता की मांग पूरी होने जा रही है. सरकार की इस उपलब्धि से व्यक्तिगत संतुष्टी मिली है. इस अवसर पर जिप सदस्य अर्जुन पूर्ति, असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, जगदीश राय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




