भूखे कमरे में रखते थे बंद गला दबा हत्या का प्रयास
Updated at : 27 Dec 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा. दहेज प्रताड़ना की पीड़िता न्याय के लिए पहुंची थाने नवंबर से शिल्हु को किया जा रहा था दहेज के लिए प्रताडि़त दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे सास, पति और देवर बहरागोड़ा : बालियाबेड़ा थानांतर्गत रामपुर स्थित ससुराल में दो लाख रुपये दहेज के लिए वधू को 15 […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा. दहेज प्रताड़ना की पीड़िता न्याय के लिए पहुंची थाने
नवंबर से शिल्हु को किया जा रहा था दहेज के लिए प्रताडि़त
दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे सास, पति और देवर
बहरागोड़ा : बालियाबेड़ा थानांतर्गत रामपुर स्थित ससुराल में दो लाख रुपये दहेज के लिए वधू को 15 दिनों से घर में बंद रखने, भूखे रखने व बच्चों से नहीं मिलने देने का मामला आया है. वहीं 24 दिसंबर को उसकी गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया. इसकी जानकारी मिलने पर बहरागोड़ा थानांतर्गत शासन गांव निवासी विवाहिता शिल्हु दंडपाट के पिता 25 दिसंबर की रात बेटी को मायके ले आये. उसे बहरागोड़ा सीएचसी में इलाज कराया. सोमवार को पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंची. पीड़िता की स्थिति को देख इलाज के लिए सीएचस भेजा गया. पीड़िता की स्थिति गंभीर है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि करीब 15 दिनों से उसे घर में बंद कर रखा गया था. उसे खाना भी नहीं दिया जाता था. उसके पुत्र और पुत्री से मिलने नहीं दिया जाता था.
सास, पति और देवर दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग करते थे. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी. उसने बताया कि उसके पिता के पहुंच जाने के कारण उसकी जान बच गयी. उसके पिता देवदत्त नायक ने कहा कि नवंबर के पूर्व से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. नवंबर में मैं इसकी शिकायत करने बलियाबेड़ा थाना गया था. थाना में शिकायत नहीं ली गयी. बताया गया कि समझौता कर लिया जायेगा. खबर लिखे जाने तक पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत नहीं की थी. शिल्हु की शादी वर्ष 2009 में हुई थी.
बेटा-बेटी से नहीं मिलने देते थे
अस्पताल में इलाजरत पीड़िता .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




