कांग्रेसियों ने स्थापना दिवस मनाने पर चर्चा की

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सोमवार को एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष तापस महापात्रा की अध्यक्षता में हुई. इसमें 28 दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस सह जिला की पांचवी कार्यकारिणी बैठक को सफल बनाने पर चर्चा हुई. जिलाध्यक्ष विजय खां ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की जरूरत है. ग्रामीण क्षेत्रों […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सोमवार को एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष तापस महापात्रा की अध्यक्षता में हुई. इसमें 28 दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस सह जिला की पांचवी कार्यकारिणी बैठक को सफल बनाने पर चर्चा हुई. जिलाध्यक्ष विजय खां ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की जरूरत है. ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी काफी कमजोर है. सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा. कार्यकर्ता सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचायें और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनायें. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश समिति के अध्यक्ष सुखदेव भगत के निर्देश पर प्रभारी शहीद अहमद बेलु, प्रदेश महामंत्री ओति सिंह मथारू उपस्थित होंगे. कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश सदस्य भी उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




