मुसाबनी : प्रभु यीशु के गीत से गूंजा चर्च

मुसाबनी : मुसाबनी में क्रिसमस का त्योहार पारंपरिक व शांति पूर्ण तरीके मनाया गया. शहर के विभिन्न गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई. लोगों ने एक दूसरे से मिलकर क्रिसमस की बधाई दी. ग्रेस यूनियन चर्च में सुबह रेव किरण कुमार ने क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना की. 11 बजे से सीएनआइ चर्च में रेव ए […]
मुसाबनी : मुसाबनी में क्रिसमस का त्योहार पारंपरिक व शांति पूर्ण तरीके मनाया गया. शहर के विभिन्न गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई. लोगों ने एक दूसरे से मिलकर क्रिसमस की बधाई दी. ग्रेस यूनियन चर्च में सुबह रेव किरण कुमार ने क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना की. 11 बजे से सीएनआइ चर्च में रेव ए बरला, रेव एस डेविड,
रेव गुड़िया ने क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना की. विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गयी. जीइएल चर्च मुसाबनी में रेव सुश्री कृपा कंडुलना के क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना की. महिला समिति व युवा समिति की ओर से क्रिसमस के अवसर पर प्रभु यीशु के गीत गाये गये. प्रार्थना के बाद लोग एक दूसरे के मिल कर क्रिसमस की बधाई दी. विलिवर्स चर्च सुरदा, संत बरबरा चर्चा मुसाबनी, एपोस्टोलिक चर्चा, इनामुएल तमिल चर्च आदि गिरिजा घरों में विशेष प्रार्थना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




