नक्सली पोस्टरबाजी से विकास योजनाएं प्रभावित
Updated at : 25 Dec 2016 3:31 AM (IST)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सड़क योजना का काम रहा बंद नक्सली फरमान से ठेका कंपनी दहशत में नक्सलियों ने पोस्टर साटकर मजदूरी देने और मशीन के प्रयोग पर उठाया है सवाल गालूडीह : हेंदलजुड़ी से मोहतोडीह तक नक्सली पोस्टरबाजी से शनिवार को क्षेत्र में सरकारी विकास योजनाएं प्रभावित हुई. भय से ठेकेदार और कर्मचारी काम पर नहीं गये. […]
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सड़क योजना का काम रहा बंद
नक्सली फरमान से ठेका कंपनी दहशत में
नक्सलियों ने पोस्टर साटकर मजदूरी देने और मशीन के प्रयोग पर उठाया है सवाल
गालूडीह : हेंदलजुड़ी से मोहतोडीह तक नक्सली पोस्टरबाजी से शनिवार को क्षेत्र में सरकारी विकास योजनाएं प्रभावित हुई. भय से ठेकेदार और कर्मचारी काम पर नहीं गये. हेंदलजुड़ी मुख्य सड़क से सिकराबासा-लोवागोड़ा होते हुए कालाझोर तक 5.3 किमी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का काम ठप रहा. सड़क का निर्माण गर्ग इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्रा लि ठेका कंपनी कर रही है. ठेका कंपनी का अस्थायी कैंप महतोडीह के पास खाली पड़े अस्पताल भवन में है. कैंप में मजदूर और कर्मी पहुंचे थे,
लेकिन काम पर कोई नहीं गया. कार्यस्थल पर ठेका कंपनी का बोर्ड लगा है. बोर्ड पर सड़क निर्माण का प्राक्कलन राशि अंकित नहीं है. कार्य कब शुरू हुआ और कब समाप्त होगा, इसकी तिथि अंकित नहीं है. मजदूरी दर भी अंकित नहीं है. नक्सली फरमान से ठेकेदारों में भय है.
कलेक्ट द बॉल में श्रीराम प्रथम प्रेमनाथ रहे द्वितीय स्थान पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




