महिलाओं ने चलाया शराब बंदी अभियान
Updated at : 25 Dec 2016 3:30 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की गम्हरिया पंचायत के मालुआ गांव की महिलाओं ने शनिवार को शराब बंदी के तहत गांव में छापेमारी अभियान चलाया. महिलाएं पूलिन बारीक की दुकान पर पहुंची, तो दुकानदार ने महिलाओं को दुकान में जाने से रोक दिया. महिलाओं ने इसकी सूचना बड़शोल पुलिस को दी. पुलिस पहुंची और पुलिन बारिक को […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की गम्हरिया पंचायत के मालुआ गांव की महिलाओं ने शनिवार को शराब बंदी के तहत गांव में छापेमारी अभियान चलाया. महिलाएं पूलिन बारीक की दुकान पर पहुंची, तो दुकानदार ने महिलाओं को दुकान में जाने से रोक दिया. महिलाओं ने इसकी सूचना बड़शोल पुलिस को दी. पुलिस पहुंची और पुलिन बारिक को हिरासत में लिया. दुकान में शराब नहीं मिली. बाद में आपसी समझौता के बाद पुलिन बारिक को पुलिस ने छोड़ दिया.
थाना के जमादार श्री दुबे ने दुकानदार को शराब नहीं बेचने की सलाह दी. उन्होंने महिलाओं से कहा कि अगर गांव में अवैध शराब बेचने की सूचना मिलती है, तो वे पुलिस को इसकी जानकारी दें. पुलिस शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई करेगी. गांव की रीता मुंडा, संध्या नायक, कमला नायक, चंपा पातर, देवी नायक, सावित्री मुंडा, मलि नायक, मीना नायक, अष्टिमी मुंडा, वर्षा नायक, तुलसी मुंडा, पुतूल मुंडा, कादो मुंडा, मालती मुंडा आदि ने बताया कि गांव में आगे भी शराब बंदी अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए अन्य गांव की महिलाओं को भी जागरूक किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




