हाथियों ने अरहर व टमाटर की फसल रौंदी

डुमरिया : डुमरिया की आस्ताकोवाली पंचायत के आस्ता गांव और टोला सागात घुटू में शुक्रवार की रात चार हाथियों के दल ने जम कर उत्पात मचाया है. हाथियों ने खेत में खड़ी अरहर और टमाटर की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया. खेत और खलिहान में रखे धान खा लिया. इससे किसानों को काफी क्षति […]
डुमरिया : डुमरिया की आस्ताकोवाली पंचायत के आस्ता गांव और टोला सागात घुटू में शुक्रवार की रात चार हाथियों के दल ने जम कर उत्पात मचाया है. हाथियों ने खेत में खड़ी अरहर और टमाटर की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया. खेत और खलिहान में रखे धान खा लिया. इससे किसानों को काफी क्षति पहुंची है. आस्ता गांव के राजेंद्र नाथ मुर्मू के खेत में खड़ी अरहर और सागात घुटू टोला के बयला सोरेन के खलिहान में रखे धान खा गये. जयलाल सोरेन के टमाटर के खेत को हाथियों ने नष्ट कर दिया. इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है. किसानों ने बताया कि हाथियों ने रात लगभग एक बजे उत्पात मचाया है. हाथियों के भय से किसान घर से नहीं निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




