चाकुलिया में बीस सूत्री कमेटी की बैठक हुई, रेंजर से अलाव के लिए लकड़ी की मांग

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बीस सूत्री प्रखंड कमेटी की एक बैठक अध्यक्ष शंभु नाथ मल्लिक की अध्यक्षता में हुई. बीस सूत्री के सदस्यों ने शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम नारायण साह से कहा कि दुख का विषय है कि आठवीं के विद्यार्थी नहीं जानते कि राज्य के मुख्यमंत्री कौन हैं. सदस्यों ने […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में बुधवार को बीस सूत्री प्रखंड कमेटी की एक बैठक अध्यक्ष शंभु नाथ मल्लिक की अध्यक्षता में हुई. बीस सूत्री के सदस्यों ने शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राम नारायण साह से कहा कि दुख का विषय है कि आठवीं के विद्यार्थी नहीं जानते कि राज्य के मुख्यमंत्री कौन हैं. सदस्यों ने कहा कि प्रखंड के हर विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा पर जोर दिया जाये. बैठक में रेंजर गोरख राम से ठंड के मद्देनजर नगर पंचायत क्षेत्र के बिरसा चौक, सुभाष चौक, स्टेशन चौक, कमारीगोड़ा, रास मंच समेत अन्य स्थानों पर अलाव के लिए लड़की की व्यवस्था कराने की मांग की गयी. बैठक में कहा गया कि प्रखंड के विभिन्न गांवों में कई चापाकल ठप है. विभाग के जेइ रविशंकर ने कहा कि व्यवस्था नहीं होने के कारण चापाकलों की मरम्मत नहीं हो रही है.
सदस्यों ने कहा कि जल्द से जल्द जमुआ पिकेट, श्यामसुंदपुर थाना और बर्डीकानपुर मध्य विद्यालय में चापाकल लगाये जाये. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिनेश रजक ने कहा कि सरकार का आदेश है कि रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन करने वाली महिलाओं की सूचि उपलब्ध करायी जाये. ताकि उन महिलाओं को सरकार की ओर से रोजगार दिया जा सके. बैठक में बीडीओ गिरिजा शंकर महतो, सीओ गणेश महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस सी महतो, थाना प्रभारी सृष्टिधर महतो, सीडीपीओ श्वेता भारती, कमेटी के सदस्य अपु महतो, बबलू गिरी, जतिन बेरा, सुनाराम हांसदा, मो अफजल, काशिनाथ धल, जमुना टुडू समेत अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




