सोमेन कुइला झारखंड छात्र मोरचा से निष्कासित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज के बीकॉम पार्ट वन के छात्र सह झारखंड छात्र मोरचा (जेसीएम) के जिला सचिव सोमेन कुइला को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है. इसकी जानकारी जेसीएम के जिलाध्यक्ष राजीव गिरी ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी है. विदित हो कि सोमेन कुइला ने प्रेम प्रसंग में कॉलेज परिसर में जहरीला […]
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कॉलेज के बीकॉम पार्ट वन के छात्र सह झारखंड छात्र मोरचा (जेसीएम) के जिला सचिव सोमेन कुइला को संगठन से निष्कासित कर दिया गया है. इसकी जानकारी जेसीएम के जिलाध्यक्ष राजीव गिरी ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी है. विदित हो कि सोमेन कुइला ने प्रेम प्रसंग में कॉलेज परिसर में जहरीला पदार्थ खाकर और ब्लेड से नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया था.
कॉलेज के छात्रों ने उसे एक क्लिनिक में भर्ती करवाया था. विज्ञप्ति में बताया गया है कि जेसीएम की जिला कमेटी सोमेन कुइला की हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करती है. जेसीएम के केंद्रीय अध्यक्ष अमित महतो और कोल्हान अध्यक्ष को इस घटना से अवगत करा दिया गया है. सोमेन कुइला को जिला सचिव के पद से हटाते हुए सदस्यता समाप्त की जाती है. जेसीएम कॉलेज में शैक्षणिक माहौल बेहतर करने का पक्षधर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




