राशन व केरोसिन के लिए अधिक राशि लेते हैं डीलर
Updated at : 14 Dec 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन

तिलाबनी व केंदबनी के ग्रामीणों ने प्रमुख से की शिकायत धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की जुगीशोल पंचायत के तिलाबनी और केंदबनी गांव के लाभुकों ने राशन और केरोसिन के लिए अधिक राशि वसूलने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रमुख को ज्ञापन सौंपा. छवि रानी महतो, आरसू मुर्मू, सालगे […]
विज्ञापन
तिलाबनी व केंदबनी के ग्रामीणों ने प्रमुख से की शिकायत
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की जुगीशोल पंचायत के तिलाबनी और केंदबनी गांव के लाभुकों ने राशन और केरोसिन के लिए अधिक राशि वसूलने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रमुख को ज्ञापन सौंपा. छवि रानी महतो, आरसू मुर्मू, सालगे मुर्मू, सलमा टुडू, रायमुनी मुर्मू, बीणा पानी महतो, अन्न महतो, सुरजमनी मुर्मू, माही मुर्मू, जबा मुर्मू, तिलाबनी के ग्राम प्रधान प्रभात मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य चैतन्य मुर्मू, वार्ड सदस्य तुलसी मुर्मू, धनपति मुर्मू ने प्रमुख को बताया कि जोबा फूल महिला मंडल के दुकानदार लाभुकों से इ पॉस मशीन का खर्च और खाद्यान्न का भाड़ा के नाम पर चावल और केरोसिन के निर्धारित मूल्य से 15 रुपये अधिक वसूली करता है. इसकी जानकारी मांगने पर बताया जाता है कि यहां सस्ते में सामग्री दी जाती है.
विधवा महिला और सबर लाभुकों से भी अधिक रुपये लिये जाते हैं. जून 2016 में एक बार चीनी प्राप्ति रसीद लाभुकों को मिली थी. . जोबा फूल महिला मंडल में सात सदस्य हैं. लाभुकों ने बताया कि एक सप्ताह में अगर न्याय नहीं मिलता है, तो एसडीओ को मांग पत्र सौंपेंगे. प्रमुख यतींद्र नाथ सिंह ने लाभुकों से कहा कि एमओ को दूरभाष पर एक सप्ताह के अंदर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है. एमओ रणधीर कुमार ने दूरभाष पर बताया कि जोबा फूल महिला मंडल से खाद्यान्न देने के नाम पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की जाने की शिकायत मिली है. जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कह सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




