झारखंड : प्रधानाध्यापक कक्षा में ही करते हैं छेड़खानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

आनंदपुर. छात्राओं ने लगाया आरोप मनोहरपुर/आनंदपुर : आनंदपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, लोरपोंडा की सातवीं कक्षा की छात्राअों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर अश्लील बातें करने व छेड़खानी का आरोप लगाया है. पीड़ित छात्राअों ने इसकी शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों से भी की है. विद्यालय की सातवीं कक्षा की चार छात्राअों ने प्रधानाध्यापक की गंदी हरकत से […]
विज्ञापन
आनंदपुर. छात्राओं ने लगाया आरोप
मनोहरपुर/आनंदपुर : आनंदपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, लोरपोंडा की सातवीं कक्षा की छात्राअों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर अश्लील बातें करने व छेड़खानी का आरोप लगाया है. पीड़ित छात्राअों ने इसकी शिकायत पंचायत प्रतिनिधियों से भी की है.
विद्यालय की सातवीं कक्षा की चार छात्राअों ने प्रधानाध्यापक की गंदी हरकत से तंग आकर शुक्रवार को अपने-अपने अभिभावकों से शिकायत की.
इसके बाद पीड़ित चारों छात्राअों ने पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष बताया कि दो वर्षों से विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जॉन डांग द्वारा कक्षा में पठन-पाठन के दौरान लड़कों की उपस्थिति में छात्राओं के अंत:वस्त्रों की चरचा की जाती है. साथ ही उनसे अश्लील बातें भी की जाती हैं. प्रधानाध्यापक अपनी इन हरकतों की जानकारी अभिभावकों को देने से मना करते थे. उनके डर से छात्राएं चुप रहती थीं. बिंजो पंचायत के मुखिया सिलविया सुरीन एवं पंचायत समिति सदस्य भेलेंटिन तोपनो ने छात्राओं की शिकायत को सही बताया है. विद्यालय में एक से 8वीं कक्षाओं तक कुल 150 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं.
छात्राओं ने छेड़खानी की जानकारी मुझे दी थी. घटना निंदनीय व शर्मसार करने वाली है. आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई हो.
सिलविया सुरीन, मुखिया (बिंजो पंचायत)
शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार किया है. ऐसी घटनाअों से छात्राअों की सुरक्षा पर सवाल पैदा हो जाते हैं. शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जायेगी.
भेलेंटिन तोपनो, पंचायत समिति सदस्य
मेरे ऊपर लगाये गये सारे आरोप बेबुनियाद व पूर्ण रूप से गलत हैं. शुक्रवार को मैं चावल उठाव के लिए मनोहरपुर गया हुआ था.
जॉन डांग, प्रभारी प्रधानाध्यापक (मवि लोरपोंडा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




