बनबेड़ा जंगल में सामान छोड़ भागा कान्हू मुंडा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थानांतर्गत बनबेड़ा जंगल में नक्सलियों के डेरा जमाने की सूचना पर शुक्रवार की दोपहर में जिला पुलिस के जवानों ने अभियान चलाया. जंगल में एक जगह भोजन पकाया जा रहा था. दूसरी ओर, कुछ लोग स्नान कर रहे थे. पुलिस को देखते ही नक्सली अपना सामान छोड़कर फरार हो गये. जिला पुलिस […]
विज्ञापन
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थानांतर्गत बनबेड़ा जंगल में नक्सलियों के डेरा जमाने की सूचना पर शुक्रवार की दोपहर में जिला पुलिस के जवानों ने अभियान चलाया. जंगल में एक जगह भोजन पकाया जा रहा था. दूसरी ओर, कुछ लोग स्नान कर रहे थे. पुलिस को देखते ही नक्सली अपना सामान छोड़कर फरार हो गये. जिला पुलिस के अनुसार बनबेड़ा जंगल में कान्हू मुंडा का दस्ता डेरा जमाये हुए था. दस्ते में कान्हू मुंडा व सुपाई टुडू समेत 10-12 नक्सली शामिल थे. पुलिस की छापेमारी अभियान की सूचना मिलते ही नक्सली खाने-पीने व अन्य सामान छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि बनबेड़ा जंगल में कान्हू मुंडा का दस्ता ठहरा हुआ है.
इसी सूचना पर एसपी (अभियान) प्रणवानंद झा, घाटशिला के एसडीपीओ संजीव कुमार बेसरा, मुसाबनी के डीएसपी अजीत कुमार विमल, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार, मुसाबनी के थाना प्रभारी सुरेश लिंडा ने पुलिस बल के साथ जंगल में छापामारी अभियान शुरू किया.
जंगल में एक जगह पर भोजन पकाया जा रहा था. कुछ दूरी पर कुछ लोग नहा रहे थे. पुलिस ने समझा कि ग्रामीण हैं. पुलिस को देखते ही नहा रहे लोग भाग निकले. पुलिस ने जंगल से कई बर्तन, खाने के सामान, कपड़े, एक वर्दी, चप्पल, साबुन, तेल आदि बरामद किया. यहां पर नक्सली मुर्गा और खिचड़ी बना रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




