दलमा : राहुल व सचिन की तलाश में छापेमारी
Updated at : 10 Dec 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटमदा. 25 लाख के इनामी नक्सली राहुल पाल व राम प्रसाद मांडी उर्फ सचिन की तलाश में दलमा के बाटालुका, आमदापहाड़ी, सारी, अोपो जंगल में पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. पटमदा थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों द्वारा गुरुवार व शुक्रवार को चलाये गये इस अभियान में हालांकि, पुलिस को कोर्इ विशेष […]
विज्ञापन
पटमदा. 25 लाख के इनामी नक्सली राहुल पाल व राम प्रसाद मांडी उर्फ सचिन की तलाश में दलमा के बाटालुका, आमदापहाड़ी, सारी, अोपो जंगल में पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. पटमदा थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों द्वारा गुरुवार व शुक्रवार को चलाये गये इस अभियान में हालांकि, पुलिस को कोर्इ विशेष सफलता नहीं मिल पायी है. अभियान के तहत पुलिस ने दिन में छापामारी व रात्रि में जंगल में एंबुश लगाया. पुलिस को उनके गुप्तचरों से सूचना मिली थी कि दलमा के तरार्इ क्षेत्रों में व पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में आये दिन रात के वक्त नक्सलियों का आना-जाना लगा रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




