गड्ढे में डोभा निर्माण की आज बीडीओ करेंगे जांच

Updated at : 10 Dec 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
गड्ढे में डोभा निर्माण की आज बीडीओ करेंगे जांच

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बनकांटी पंचायत स्थित कांडीशोल गांव के बुकाडीह टोला में पांच फीट गड्ढे में मनरेगा से डोभा निर्माण मामले की विभागीय जांच होगी. प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही है. मामला प्रकाश में आने के बाद […]

विज्ञापन
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बनकांटी पंचायत स्थित कांडीशोल गांव के बुकाडीह टोला में पांच फीट गड्ढे में मनरेगा से डोभा निर्माण मामले की विभागीय जांच होगी. प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही है. मामला प्रकाश में आने के बाद बनकांटी पंचायत के मुखिया ठाकुर प्रसाद मार्डी ने कार्य स्थल पर जाकर जांच की. उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर पूरी जानकारी ली. मुखिया ने शुक्रवार को घाटशिला के बीडीओ संजय पांडेय को जानकारी दी. मुखिया ने बताया कि शनिवार को बीडीओ अभियंताओं के साथ कार्य स्थल पर जाकर मनरेगा से बन रहे डोभा की जांच करेंगे. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.
जानकारी हो कि बुकाडीह गांव में दस फीट की दूरी पर दो जगहों पर पहले से 5-5 फीट के गड्ढे थे. उसी गड्ढे में अब मनरेगा के तहत डोभा का निर्माण किया जा रहा है. गड्ढे में डोभा निर्माण का ग्रामीणों ने गुरुवार को विरोध किया. इसकी शिकायत बीडीओ और मुखिया से की. कार्य स्थल पर बोर्ड और शेड नहीं होने से मनरेगा राशि का दुरुपयोग हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola