सुरदा में मजदूर हड़ताल पर

Updated at : 10 Dec 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
सुरदा में मजदूर हड़ताल पर

मुसाबनी : समय पर वेतन देने की मांग पर आइआरएल की सुरदा खदान के मजदूर शुक्रवार की सुबह पाली में हड़ताल पर चले गये. इसके कारण सुबह की पाली में सुरदा थ्री और फोर शॉफ्ट में कोई काम नहीं हुआ. हड़ताली मजदूरों का कहना था कि प्रबंधन नवंबर का वेतन भुगतान करें. प्रत्येक माह वेतन […]

विज्ञापन
मुसाबनी : समय पर वेतन देने की मांग पर आइआरएल की सुरदा खदान के मजदूर शुक्रवार की सुबह पाली में हड़ताल पर चले गये. इसके कारण सुबह की पाली में सुरदा थ्री और फोर शॉफ्ट में कोई काम नहीं हुआ. हड़ताली मजदूरों का कहना था कि प्रबंधन नवंबर का वेतन भुगतान करें. प्रत्येक माह वेतन भुगतान निर्धारित तिथि में नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है. हर माह निश्चित तिथि के अंदर वेतन भुगतान की व्यवस्था प्रबंधन करे.
इधर आइआरएल प्रबंधन नाराज मजदूरों को समझाने में जुटा था. समाचार लिखे जाने तक थ्री शॉफ्ट में दोपहर की पाली में भी मजदूर काम पर नहीं गये. हड़ताल को समाप्त कराने के लिए प्रबंधन के पदाधिकारी प्रयासरत थे. प्रबंधन सोमवार तक वेतन भुगतान करने की बात कह रहा था. प्रबंधन ने कहा कि एचसीएल से बिल का भुगतान होते ही सोमवार तक मजदूरों को वेतन भुगतान कर दिया जायेगा. मजदूर सोमवार को वेतन भुगतान करने के प्रबंधन का आश्वासन मानने को तैयार नहीं थे.
मजदूरों का कहना था कि प्रबंधन समय पर वेतन भुगतान करे, तब जाकर मजदूर काम पर जायेंगे. समाचार लिखे जाने तक सुरदा खदान में मजदूरों की हड़ताल जारी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola