ग्रामीणों ने डीलर का घर घेरा

Published at :10 Dec 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीलर का घर घेरा

बहरागोड़ा : राशन की मांग पर ग्रामीणों ने सुक्रवार को चिंगड़ा पंचायत के कटुशोल गांव के डीलर राम रंजन दिगार के घर का घेराव किया. घेराव के बाद ग्रामीणों के बीच राशन वितरण किया गया. अर्जुनबेड़ा, ढिलाहारा, डोम बाहुटिया, भंडारशोल और कटुशोल गांव के कार्डधारियों ने बताया कि डीलर ने नवंबर का राशन नहीं दिया […]

विज्ञापन
बहरागोड़ा : राशन की मांग पर ग्रामीणों ने सुक्रवार को चिंगड़ा पंचायत के कटुशोल गांव के डीलर राम रंजन दिगार के घर का घेराव किया. घेराव के बाद ग्रामीणों के बीच राशन वितरण किया गया. अर्जुनबेड़ा, ढिलाहारा, डोम बाहुटिया, भंडारशोल और कटुशोल गांव के कार्डधारियों ने बताया कि डीलर ने नवंबर का राशन नहीं दिया है.
सितंबर का राशन बकाया है. लाभुकों को लगातार तीन दिनों से राशन के नाम पर घुमाया जा रहा है. लाभुकों ने कहा कि वे अपना काम-काज छोड़कर राशन लेने के लिए आते हैं. डीलर इ-पॉश मशीन खराब होने की बात कह कर वापस कर देता है.
सूचना पाकर मुखिया मंजू रानी मांडी पहुंची. ग्रामीणों की समस्या सुनी. मुखिया ने डीलर से कहा कि 10 बजे तक राशन का वितरण लाभुकों के बीच नहीं किया गया, तो वे ग्रामीणों के साथ एमओ कार्यालय का घेराव करेंगी. डीलर पर कार्रवाई करने की मांग की जायेगी. मुखिया ने कहा कि अगर इ-पॉश मशीन खराब है, तो रजिस्टर के माध्यम से लाभुकों के बीच अनाज का वितरण किया जाये.
बाद में ग्रामीणों के बीच इ-पॉश मशीन से राशन का वितरण किया गया. इस अवसर पर विश्वजीत घोष, तारापद महाकुड़, कालीपद महाकुड़, भागुनाथ हांसदा, भजोहरि सोरेन, निमाई सोरेन, वार्ड सदस्य नेहा रानी हेंब्रम, कान्हु हेंब्रम, श्रीनाथ पात्र, आनंद पात्र समेत पांच गांव के ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola