गुड़ाबांदा : हाथियों ने धान की फसल रौंदी, भारी क्षति
Updated at : 10 Dec 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के नयकानशोल, पांड्रापाथर समेत अन्य कई गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाथियों के भय से ग्रामीण रातजगा कर रहे हैं. ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. हाथियों ने खेत में तैयार धान की फसल को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर दिया है. इससे किसान त्राहिमाम […]
विज्ञापन
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के नयकानशोल, पांड्रापाथर समेत अन्य कई गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाथियों के भय से ग्रामीण रातजगा कर रहे हैं. ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. हाथियों ने खेत में तैयार धान की फसल को खाकर और रौंदकर बर्बाद
कर दिया है. इससे किसान त्राहिमाम कर रहे हैं. शुक्रवार को पूर्व मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने हाथी से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने उपायुक्त और डीएफओ से बात कर स्थिति की जानकारी दी. किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की.
किसान सकीला हेंब्रम, रंटा हेंब्रम, विराम हेंब्रम, बाजुन हेंब्रम, गोरा हेंब्रम, कांद्रा मांडी, दशरथ हेंब्रम, किशुन टुडू, कालीदास टुडू, गोपाल टुडू, मंगल हेंब्रम, लखी हेंबम ने डॉ षाड़ंगी को बताया कि पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों के एक दल ने क्षेत्र में उत्पात मचा रखा है. हाथियों ने खेत में खड़ी धान कीफसल को बर्बाद किया है. हाथियों को भगाने के लिए वन विभाग कोई पहल नहीं कर रहा है.मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, सागिर हुसैन, पूर्व मुखिया करिया हेंब्रम, बुकाई टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




