स्कूल में शिक्षिका पर हमला

Published at :09 Dec 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में शिक्षिका पर हमला

स्कूल परिसर में घुस कर बोराशोली गांव के संजय महतो ने कटारी से दो बार सिर पर वार किया, हालत गंभीर पुलिस ने घटनास्थल से कटारी बरामद किया, आरोपी फरार चाकुलिया : चाकुलिया थानांतर्गत पाथराघाटी प्राथमिक विद्यालय में प्रतिनियुक्त शिक्षिका वीथिका रूहीदास पर गुरुवार की सुबह स्कूल परिसर में बोराशोली गांव के संजय महतो ने […]

विज्ञापन

स्कूल परिसर में घुस कर बोराशोली गांव के संजय महतो ने कटारी से दो बार सिर पर वार किया, हालत गंभीर

पुलिस ने घटनास्थल से कटारी बरामद किया, आरोपी फरार
चाकुलिया : चाकुलिया थानांतर्गत पाथराघाटी प्राथमिक विद्यालय में प्रतिनियुक्त शिक्षिका वीथिका रूहीदास पर गुरुवार की सुबह स्कूल परिसर में बोराशोली गांव के संजय महतो ने जानलेवा हमला कर दिया. संजय ने शिक्षिका के सिर पर कटारी से
वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इसके बाद फरार हो गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वीथिका के परिजनों को दी. परिजन विद्यालय पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. डॉ एससी महतो ने शिक्षिका का प्राथमिक उपचार किया. उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए शिक्षिका को टीएमएच रेफर कर दिया. सूचना पाकर पुलिस सीएचसी पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से कटारी बरामद किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. अक्सर पैसे मांगता था संजय : शिक्षिका. इस संबंध में शिक्षिका वीथिका रूहीदास ने बताया कि बोराशोली गांव निवासी संजय महतो उससे अक्सर पैसे की मांग करता था. उसने एक-दो बार उसे पैसे दिए थे.
दो-तीन माह से वह संजय महतो से बात नहीं कर रही थी. वह उससे बात करने का काफी प्रयास करता था. गुरुवार की सुबह दस बजे विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रही थी. इसी बीच संजय महतो विद्यालय पहुंचा. उसने कहा तुमसे कुछ बात करनी है. वह उसके साथ नहीं गयी. संजय महतो स्कूल से बाहर निकला और थैला लेकर दोबारा स्कूल पहुंचा. झोला से कटारी निकाल कर उसके सिर पर दो बार प्रहार कर फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola