जाहेरथान चहारदीवारी का शिलान्यास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

जाहेरथानों की सुरक्षा के लिए की जायेगी घेराबंदी : मेनका सरदार पोटका : पोटका प्रखंड के हेंसड़ा पंचायत अंतर्गत कुलडीहा गांव में जाहेरथान चहारदीवारी का शिलान्यास बुधवार को पोटका विधायक मेनका सरदार ने किया. जाहेरथान की चहारदीवारी कल्याण विभाग की ओर से दस लाख रुपये की लागत से बनायी जायेगी. शिलान्यास के मौके पर विधायक […]
विज्ञापन
जाहेरथानों की सुरक्षा के लिए की जायेगी घेराबंदी : मेनका सरदार
पोटका : पोटका प्रखंड के हेंसड़ा पंचायत अंतर्गत कुलडीहा गांव में जाहेरथान चहारदीवारी का शिलान्यास बुधवार को पोटका विधायक मेनका सरदार ने किया. जाहेरथान की चहारदीवारी कल्याण विभाग की ओर से दस लाख रुपये की लागत से बनायी जायेगी. शिलान्यास के मौके पर विधायक मेनका सरदार ने कहा कि आदिवासियों के धार्मिक स्थल जाहेरथान को सुरक्षित करने के लिए चहारदीवारी कराया जायेगा. साथ ही अंदर में एक चापानल भी लगाया जायेगा. जिससे कि पूजा के समय लोगों को पेयजल के लिए दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े. कल्याण विभाग की ओर से प्रखंड के कुछ जाहेरथान में चहारदीवारी का काम शुरू कराया गया है,
जबकि अनेक जाहेरथान के चहारदीवारी के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है, जिसे स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जायेगा. इस तरह से एक-एक कर सभी जाहेरथान का चहारदीवारी कराया जायेगा. इसी तरह से क्षेत्र के गलियों में पीसीसी सड़क, सिंचाई नाला, पुल-पुलिया, सामुदायिक विभाग भवन आदि का निर्माण भी कराया जायेगा. उन्होंने गांव के लोगों से विकास कार्य की निगरानी करने की अपील की. मौके पर आशु दास, ग्राम प्रधान दिकु टुडू, नायके दुलाराम टुडू, चांदराय टुडू, पाराव मुर्मू, सुकमोहन टुडू, कुश सोरेन, सुनाराम हांसदा, नारायण हेंब्रोम, चांदराय हेंब्रोम, गोपाल मुंडा, कुंवर मुंडा, छाकुराम टुडू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




