विस्थापित व स्थानीय लोगों को रोजगार में मिलेगी प्राथमिकता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Dec 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

विस्थापित व प्रबंधन के बीच हुई वार्ता जादूगोड़ा : विस्थापितों के विभिन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त विस्थापित बेरोजगार संघ और यूसिल प्रबंधन की द्विपक्षीय वार्ता यूसिल परिसर कार्मिक कक्ष में प्रबंधक कार्मिक एस पांडा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. वार्ता में 21 दिसंबर 2013 को अंचल अधिकारी के तहत हुए समझौता के तहत यूसिल […]
विज्ञापन
विस्थापित व प्रबंधन के बीच हुई वार्ता
जादूगोड़ा : विस्थापितों के विभिन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त विस्थापित बेरोजगार संघ और यूसिल प्रबंधन की द्विपक्षीय वार्ता यूसिल परिसर कार्मिक कक्ष में प्रबंधक कार्मिक एस पांडा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई. वार्ता में 21 दिसंबर 2013 को अंचल अधिकारी के तहत हुए समझौता के तहत यूसिल प्रबंधन ने नियोजन की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही. साथ ही दोनों पक्ष में समझौता हुआ कि विस्थापितों और स्थानीय लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार में प्राथमिकता दी जायेगी. वार्ता में यूसिल प्रबंधन की ओर से प्रबंधक कार्मिक एस पांडा, अपर प्रबंधक कार्मिक डी हांसदा, सहायक प्रबंधक कार्मिक महेश कुमार साहू और विस्थापितों की ओर से सिकोर बिरूली, एचपी महतो, दुर्गा महाली, जुगल सिंह सरदार, दिकु माझी, माधुरी कालिन्दी, पिथो माझी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




