दिनदहाड़े तीन घरों से जेवर और नगदी चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के तीन गांव कुटीमाकुली, पगदा एवं पायचांडीह के तीन घरों में सोमवार को दिन दहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के गहने समेत डेढ़ लाख रुपये के सामानों की चोरी कर ली. सभी घटनाएं दिन के करीब एक बजे की हैं. इस संबंध में पीड़ित परिवारों ने बोड़ाम के […]
विज्ञापन
पटमदा : बोड़ाम प्रखंड के तीन गांव कुटीमाकुली, पगदा एवं पायचांडीह के तीन घरों में सोमवार को दिन दहाड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के गहने समेत डेढ़ लाख रुपये के सामानों की चोरी कर ली. सभी घटनाएं दिन के करीब एक बजे की हैं. इस संबंध में पीड़ित परिवारों ने बोड़ाम के हलुदवनी टीअोपी में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
जानकारी अनुसार टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के किनारे स्थित कुटीमाकुली निवासी राजेंद्र महतो के घर पर चोरों ने हाथ साफ किया. इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़ कर अलमीरा, पेटी तोड़ कर कान की बाली, नथुनी, पायल समेत गुल्लक व नकद 1500 रुपये ले उड़े. दूसरी घटना, पगदा के पोल्ट्री मुर्गी व्यापारी बलराम प्रमाणिक के घर पर हुर्इ. यहां चोरों ने घर से नगद 35 हजार रुपये, सोने के आभूषण, कान बाली, नथुनिया, चांदी का कड़ा व
दिनदहाड़े तीन घरों से…
पायल ले भागे. तीसरी घटना पायचाडीह निवासी रसराय तंतुवार्इ के यहां घटी. रसराज के घर से नगद आठ हजार रुपये, गुल्लक में रखे दो हजार रुपये, चांदी रा पायल व बाली, कान का झुमका आदि चुरा ले गये. चोरों ने उन्हीं घरों को निशाना बनाया, जहां कोई नहीं था. कोर्इ नहाने, तो कोर्इ खेत-खलिहान में काम करने गया हुआ था. इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है.
प्रभारी सोमेन उरांव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. मालूम हो कि एक माह पूर्व भी बोड़ाम बाजार व कुइयानी चौक पर भी आभूषण दुकान, मोबाइल दुकान व गल्ला दुकान में सेंधमारी कर लाखों रुपये के सामानों की चोरी कर ली गयी थी.
बोड़ाम
तीन गांवों के तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




