खेलकूद से होता है बौद्धिक विकास : प्रमुख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्टेडियम में सोमवार को झारखंड शिक्षा परियोजना से प्रखंड स्तरीय बाल समागम प्रतियोगिता हुई. बीइइओ अर्जुन महतो की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रमुख शास्त्री हेंब्रम और जिप सदस्य ऐलिश मांडी ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया. प्रमुख ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद जरूरी है. खेल […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्टेडियम में सोमवार को झारखंड शिक्षा परियोजना से प्रखंड स्तरीय बाल समागम प्रतियोगिता हुई. बीइइओ अर्जुन महतो की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रमुख शास्त्री हेंब्रम और जिप सदस्य ऐलिश मांडी ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया. प्रमुख ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद जरूरी है. खेल से मानसिक व बौद्धिक विकास होता है. ऐलिश मांडी, ललित मांडी, अर्जुन महतो ने संबोधित किया. समारोह का संचालन मनोज गिरी ने किया.
प्रतियोगिता में बच्चों के लिए 800, 200, 100 मीटर रेस, विज्ञान मेला, गणित मेला, चित्रांकन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, 50 मीटर बोरा दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिता आयोजित हुई. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर दिपांकर महापात्रा, विशंबर कुइला, रतना झा, आशीष कर, चिन्मय भोल, मनोरंजन राणा, तपन घोष, अनूप जेना, पार्थ कुइला आदि उपस्थित थे.
800 मीटर रेस के दौरान पांचवीं की छात्रा बेहोश
800 मीटर रेस में भाग ले रही उत्क्रमित मध्य विद्यालय की पांचवीं की छात्रा सोमवारी सोरेन बेहोश हो गयी. पारा शिक्षक पार्थ कुइला ने छात्रा को पानी नर्सिंग होम पहुंचाया. खबर लिखे जाने तक छात्रा का इलाज चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




