महुलीशोल : 12 लाख की जलापूर्ति योजना का लाभ नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

योजना का हैंडओवर व टेकओवर नहीं होने से दिक्कत धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की महुलीशोल पंचायत अंतर्गत बिहिंदा गांव में पेयजल और स्वच्छता विभाग की ओर से निर्मित ग्रामीण जलापूर्ति योजना बेकार साबित होने लगी है. वित्तीय वर्ष 2013-14 में जलापूर्ति योजना का निर्माण किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि जलापूर्ति योजना के तहत पाइप […]
विज्ञापन
योजना का हैंडओवर व टेकओवर नहीं होने से दिक्कत
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड की महुलीशोल पंचायत अंतर्गत बिहिंदा गांव में पेयजल और स्वच्छता विभाग की ओर से निर्मित ग्रामीण जलापूर्ति योजना बेकार साबित होने लगी है. वित्तीय वर्ष 2013-14 में जलापूर्ति योजना का निर्माण किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि जलापूर्ति योजना के तहत पाइप लाइन से घरों तक पानी नहीं पहुंचाया गया. जलापूर्ति योजना निर्माण के लिए 12 लाख रुपये से अधिक खर्च हुआ है. जलापूर्ति योजना निर्माण का ठेका रामेश्वर शर्मा को मिला था. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता रामेश्वर सिंह ने दूरभाष पर बताया कि योजना का हैंड ओवर और टेक ओवर नहीं हुआ है. देखते हैं, कैसे जलापूर्ति शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




