चाकुलिया नगर पं में बनेंगे 1045 शौचालय

Published at :16 Oct 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
चाकुलिया नगर पं में बनेंगे 1045 शौचालय

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के 10 वार्डों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 1045 शौचालय निर्माण की स्वीकृति मिली है. इसकी जानकारी सिटी मैनेजर सतीश कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक शौचालय के लिए 12 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं. उन्होंने बताया कि वार्ड छह, तीन और आठ में शौचालय का […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के 10 वार्डों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 1045 शौचालय निर्माण की स्वीकृति मिली है. इसकी जानकारी सिटी मैनेजर सतीश कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक शौचालय के लिए 12 हजार रुपये आवंटित किये गये हैं. उन्होंने बताया कि वार्ड छह, तीन और आठ में शौचालय का निर्माण पूरा कर लिया गया है.

इन वार्डों के लोग शौचालय का प्रयोग कर रहे हैं. वहीं वार्ड नंबर एक, दस और सात के ग्रामीण अब भी खुले में शौच करने जाते हैं. इन वार्डों में भी शौचालय निर्माण की स्वीकृति मिली है. शौचालय निर्माण के लिए चयनित लाभुक जल्द अपना शौचालय का निर्माण करवा लें. अन्यथा नगर पंचायत द्वारा सक्त कार्यवाई की जायेगी.

1045 में बने हैं सिर्फ 190 शौचालय
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में स्वीकृत 1045 शौचालय में से अब तक सिर्फ 190 शैाचालय का निर्माण पूर्ण हुआ है. 180 शौचालय अधूरे हैं. वहीं अब तक 675 शौचालय लाभुकों ने अब तक शौचालय निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है. उन लाभुकों को नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने आखिरी चेतावनी दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola