ऐतिहासिक पार्वन मेला महापुरुषों की देन : सांसद

Published at :14 Oct 2016 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
ऐतिहासिक पार्वन मेला महापुरुषों की देन : सांसद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मुटुरखाम फुटबॉल मैदान में गुरुवार को मां दुर्गा विकास पुस्तकालय कमेटी के तत्वावधान में पार्वन मेला का आयोजन किया गया. मेला में मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह मेला वर्षों से आयोजित हो रहा है. पार्वन मेला महापुरुषों की देन है. समाज के युवा एकजुट होकर अपनी […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मुटुरखाम फुटबॉल मैदान में गुरुवार को मां दुर्गा विकास पुस्तकालय कमेटी के तत्वावधान में पार्वन मेला का आयोजन किया गया. मेला में मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह मेला वर्षों से आयोजित हो रहा है. पार्वन मेला महापुरुषों की देन है. समाज के युवा एकजुट होकर अपनी संस्कृति की रक्षा करें. हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है.

सांसद ने कहा कि मेला से एक दूसरे के बीच मेल मिलाप बढ़ता है. इस तरह के मेला के आयोजन के लिए कमेटी के सदस्य बधाई के पात्र हैं. मौके पर सांसद ने ओलचिकी भाषा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मुखिया लुगुराम मुर्मू, दुलाल हेंब्रम, श्याम मांडी, फागुन हांसदा समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola