नारगा हत्याकांड में अज्ञात पर केस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

गालूडीह-एमजीएम सीमा पर सातगुड़म नदी किनारे से बरामद हुई थी सिर कटी लाश गालूडीह : एमजीएम थाना के नारगा निवासी मनोज कैवर्त्त (30) की 8 अक्तूबर की रात धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना […]
विज्ञापन
गालूडीह-एमजीएम सीमा पर सातगुड़म नदी किनारे से बरामद हुई थी सिर कटी लाश
गालूडीह : एमजीएम थाना के नारगा निवासी मनोज कैवर्त्त (30) की 8 अक्तूबर की रात धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. एमजीएम थाना प्रभारी आमिस हुसैन ने बताया कि हत्याकांड के तार मृतक के घर से ही जुड़े हैं. जबतक कोई सबूत नहीं मिलता है, तबतक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है. पूजा और मुहर्रम के लेकर सही से जांच अब तक नहीं हो पायी है. पुलिस इस मामले में गहन जांच कर हत्याकांड का उद्भेदन जल्द करेगी.
जानकारी हो कि मृतक का शव उसके घर से करीब दो किमी दूर गालूडीह-एमजीएम थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित सातगुड़म नदी किनारे सुनसान स्थान से बरामद हुआ था. पुलिस के अनुसार सिर और धड़ अलग-अलग पड़ा था. पीठ और पेट में भुजाली या तलवार समेत किसी धारदार हथियार से वार किए गये थे.
शरीर में आठ-नौ जगह गहरे जख्म के निशान मिले थे. मृतक युवक की शादी पांच माह पूर्व जादूगोड़ा के दिगड़ी गांव में मुचीराम कैवर्त्त की बेटी खुशबू कैवर्त्त के साथ हुई थी. परिजनों ने बताया था कि मनोज कैवर्त जमशेदपुर के रूपाडांगा में ठेका मजदूरी का काम करता था. शाम में वह काम कर घर लौटा और शौच करने की बात कह कर निकला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




