घाटशिला : पेड़ से टकरायी बोलेरो, तीन घायल

Published at :13 Oct 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला : पेड़ से टकरायी बोलेरो, तीन घायल

घाटशिला : घाटशिला थाना के कापागोड़ा एनएच-33 पर 11 अक्तूबर की दोपहर जमशेदपुर की ओर से आ रही सफेद बोलेरो (जेएच 05 बीए/7864) अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गयी. बोलेरो पर सवार जादूगोड़ा के चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गये. पुलिस ने बताया कि बोलेरो जादूगोड़ा का संजय सिंह चला रहा था. […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला थाना के कापागोड़ा एनएच-33 पर 11 अक्तूबर की दोपहर जमशेदपुर की ओर से आ रही सफेद बोलेरो (जेएच 05 बीए/7864) अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गयी. बोलेरो पर सवार जादूगोड़ा के चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गये. पुलिस ने बताया कि बोलेरो जादूगोड़ा का संजय सिंह चला रहा था. वाहन पर सचिन सिंह और मदन गुप्ता सवार थे. दुर्घटना के बाद संजय सिंह के पांव में गंभीर चोट पहुंची है. घायलों को दूसरे वाहन से इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया. यहां से घायलों को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola