खाना बनाते समय सबर महिला झुलसी

Published at :13 Oct 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
खाना बनाते समय सबर महिला झुलसी

घाटशिला : मुसाबनी थाना क्षेत्र के उपरबांधा में महाष्टमी की रात में खाना बनाते समय सबर महिला बुरी तरह से झुलस गयी. उसे इलाज के लिए महानवमी की सुबह उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. हीरा सबर (38) ने बताया कि वह महाष्टमी की रात में घर में खाना बना रही थी. इसी दौरान […]

विज्ञापन

घाटशिला : मुसाबनी थाना क्षेत्र के उपरबांधा में महाष्टमी की रात में खाना बनाते समय सबर महिला बुरी तरह से झुलस गयी. उसे इलाज के लिए महानवमी की सुबह उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. हीरा सबर (38) ने बताया कि वह महाष्टमी की रात में घर में खाना बना रही थी. इसी दौरान उसके कपड़े में आग पकड़ लिया.

इससे वह 50 % से अधिक झुलस गयी है. उत्क्रमित अनुमंडल अस्पताल में सबर महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. चिकित्सक ने बताया कि महिला कमर से नीचे 50 % से अधिक झुलस गयी है. अस्पताल में बर्न मरीज के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था नहीं है. इसलिए हीरा सबर को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है. महिला ने बताया कि महाष्टमी को झुलसने के बाद उसे अस्पताल लाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola